नई शिक्षानीति से छात्रों का हो रहा बौद्धिक विकास

संवाद सहयोगी झींझक भाजपा सरकार की नई शिक्षानीति से प्रदेश के छात्रों का बौद्धिक विकास

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:43 PM (IST)
नई शिक्षानीति से छात्रों का हो रहा बौद्धिक विकास
नई शिक्षानीति से छात्रों का हो रहा बौद्धिक विकास

संवाद सहयोगी, झींझक : भाजपा सरकार की नई शिक्षानीति से प्रदेश के छात्रों का बौद्धिक विकास हो रहा है। यह बात ज्वाला देवी ज्ञानदा इंटर कालेज कुंतलिया में अटल टिकरिग लैब का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने शिक्षा को व्यापार बना दिया था, लेकिन भाजपा सरकार में प्रदेश के गरीब बच्चों को भी शिक्षा के साथ सीखने का भी मौका मिल रहा है। स्कूलों में खुली लैबों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी सीख मिल रही है। भाजपा सरकार में गरीबों व किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं लैब में शिक्षक रवि शर्मा के मार्ग दर्शन में बनाए गए स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट होम, ब्लू टूथ कंट्रोल कार, आटोमेटिग हैंड सेनेटाइजर, होम आटोमेशन, लाइन फालोवर, रोबोट कार को देखा। उपकरणों को छात्रों ने चलाकर दिखाया तो राज्यमंत्री ने बेरी गुड बोलकर उत्साह बढ़ाया। स्कूल के एनसीसी छात्रों ने राज्यमंत्री का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक ले गए थे। इस मौके पर डीआइओएस प्रतिनिधि के रूप में विमल अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य रामकुमार पाल, अध्यक्ष कांशीराम पाल, कल्पना पाल, दयाराम पाल, पूर्व प्रधान राजन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, महेंद्र पाल, राजपाल पाल, वीर पाल, मनोज पाल, विनोद दुबे मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी