पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता कानपुर देहात गणतंत्र दिवस की तैयरी जिले में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 04:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 04:39 PM (IST)
पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन में परेड का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : गणतंत्र दिवस की तैयरी जिले में शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड कर अभ्यास किया गया। एसपी ने पहुंचकर निरीक्षण किया व सलामी ली।

एसपी स्वप्निल ममगाई शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि परेड अच्छे से की जाए व गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जो भी अभ्यास चल रहा है वह सही से हो। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने खाकी पहनी है तो जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए, यह बात हमें कभी भूलनी नहीं चाहिए। अनुशासन, सेवाभाव व ईमानदारी से आपका मान बढ़ेगा। वहीं जिनकी पदोन्नति हुई है उन पुलिसकर्मियों को बधाई। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पदोन्नति के अनुसार रैंक लगाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी