बारिश से घरगिरी में तीन घायल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जिले में बारिश के बाद मकानों व दीवारों के ढहने का सिलि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 08:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 08:35 PM (IST)
बारिश से घरगिरी में तीन घायल
बारिश से घरगिरी में तीन घायल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: जिले में बारिश के बाद मकानों व दीवारों के ढहने का सिलसिला जारी है। बुधवार को रसूलाबाद, मंगलपुर व भोगनीपुर क्षेत्र में हुई घरगिरी की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक बकरी की मौत हो गई। घायलों को परिजन अस्पताल ले गए। वहीं राजस्व कर्मियों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर क्षति का आंकलन शुरू किया है।

जनपद में पिछले 24 घंटे से लगातार जारी बारिश से घरों के ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में कमरा ढहने से गृहस्वामी राम अवतार मलबे में दबकर घायल हो गये। वहां बंधी उनकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। मेघन के अक्षय त्रिपाठी, अलीपुर रामहार के

मजरा नवलपुर निवासी भगवानदीन, का मकान ढहने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। एसडीएम रसूलाबाद परवेज अहमद ने बताया कि राजस्व कर्मियों को गांव भेजकर क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के गोपालपुर गांव में दीवार गिरने से मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। भोगनीपुर तहसीलदार लाल ¨सह यादव ने बताया कि क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। डेरापुर तहसील क्षेत्र के बिचौली गांव में लगातार हुई बारिश में दीवार गिरने से राकेश की पत्नी निर्मला देवी मलबे में दबकर घायल हो गईं। उनको गंभीर हालत में झींझक सीएचसी लाए। यहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही शाहपुर व मुडेरा गांव के कई घर भी ढह गए। कमालपुर गाँव में रहीश अली का मकान बारिश में ढह गया। ग्राम प्रधान पति बब्लू अवस्थी ने अन्य ग्रामीणों की मदद से सामान निकलवाकर, घर गिरी की सूचना तहसील व लेखपाल को दी है। तहसीलदार डेरापुर राम स्वरूप ने बताया की राजस्व कर्मियों को गांवों में भेजकर क्षति का आंकलन कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी