गृहस्थी का सजा सामान, मनमोह रहे झूले

जागरण संवाददाता,कानपुर देहात: मोहनी को चकला बेलन पसंद आया तो छुटकी चाट को मचल रही ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 07:46 PM (IST)
गृहस्थी का सजा सामान, मनमोह रहे झूले
गृहस्थी का सजा सामान, मनमोह रहे झूले

जागरण संवाददाता,कानपुर देहात: मोहनी को चकला बेलन पसंद आया तो छुटकी चाट को मचल रही है। रोशनी, लाली को लाल-पीली चूड़ियां खूब भा रही हैं। इस समय रामलीला परिसर में सजे मेले के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। महिलाओं को जहां साज श्रृंगार की सामग्री लुभा रही है तो बच्चों को रंग बिरंगे खिलौने पसंद आ रहे हैं।

अकबरपुर कस्बे में चल रहा दशहरा मेला इस समय पूरे शबाब पर है। अन्य दिनों की तरह ही मंगलवार को भी मेले में काफी भीड़ रही। महिलाओं ने चूड़ी, कंगना के साथ घर गृहस्थी की सामान में बक्से, कप प्लेट आदि की खरीदारी की। ग्रामीण क्षेत्र से महिलाओं की लंबी लाइन सुबह से ही मेले की ओर जाती दिखी। मेले के दौरान घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी के साथ चाट-चाउमीन और झूलों का भी लुत्फ उठाया।

अकबरपुर इंटर कालेज मैदान में इस समय विशाल मेला लगा हुआ है। यहां सौंदर्य प्रसाधनों व चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमा हो रही है। मेले में स्टील व पीतल के बर्तनों के साथ ही लोहे की कड़ाही, कप प्लेट व अन्य आवश्यक सामग्री खूब बिक रही है।

chat bot
आपका साथी