पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मना किया याद

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर गुरुवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 12:10 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मना किया याद
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मना किया याद

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्र्यापण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें विश्व की महानतम नेताओं के रूप में जाना जाता है क्योंकि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को सर्वोपरि रखा। उनके निर्देशन से ही देश उन्नति के शिखर तक पहुंचा। उन्हें आयरन लेडी के नाम से लोग जानते हैं क्योंकि वह दृढ़निश्चय वाली महिला थीं। रोहित कटियार, सतेंद्र शुक्ला, वाजिद कुरैशी, बसंतलाल, हरीशंकर चतुर्वेदी, गुलफाम खान मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

संवाद सूत्र, रूरा : कस्बा में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर उनके चित्र में फूल माला पहनाकर उन्हें याद किया और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। पीसीसी सदस्य दिलीप सिंह मुन्ना ने कहा कि उनकी महानता इतनी थी कि विपक्ष के नेता होते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजपेयी ने उन्हें दुर्गा के अवतार की संज्ञा दी थी। एक तेज तर्रार, त्वरित निर्णायक की क्षमता ने उन्हें खासी लोकप्रियता प्रदान की थी। इस अवसर पर राम औतार दीक्षित, शशांक सिंह, अजय पाल, प्रदीप कुमार पालीवाल, मान सिंह यादव, महेश चंद्र तिवारी, महेन्द्र पाल सिंह मौजूद थे। उधर अकबरपुर के अलमापुर में संजय कुमार गौड़ की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। संजय कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित था। इस दौरान रूपम देवी, श्रद्ध, मीना देवी, अतुल, रमेशचंद्र व विशाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी