पूर्व सांसद व कांग्रेस नेताओं ने घायलों का लिया हालचाल

जागरण संवाददाता कानपुर देहात मंगटा गांव में हुए विवाद के बाद घायलों का हालचाल लेने क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:00 AM (IST)
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेताओं ने घायलों का लिया हालचाल
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेताओं ने घायलों का लिया हालचाल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : मंगटा गांव में हुए विवाद के बाद घायलों का हालचाल लेने के लिए पूर्व सांसद राकेश सचान, राजाराम पाल समेत कांग्रेसी नेता जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद गांव पहुंचकर पीड़ितों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

मंगटा गांव में हमले व पथराव में घायल जिला अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार शाम को पूर्व सांसद राकेश सचान, राजाराम पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, अनुसूचित जाति अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदीप नरवार समेत अन्य नेता जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से उनका हालचाल लिया और कहा कि वह उनके हर कदम पर साथ है। इसके बाद वह लोग गांव भी पहुंचे और पीड़िता से जानकारी ली। पूर्व सांसद राकेश सचान व राजाराम पाल ने कहा कि वह लोग यहां पर महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर आए है। वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे और उच्चाधिकारियों से भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी यहां पर आएंगे। इस दौरान ऊषा रानी कोरी व बृजलाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी