वनस्पति फैक्ट्री में डीआरआइ का छापा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : डायरेक्टर आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) की टीम ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 12:09 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 12:09 AM (IST)
वनस्पति फैक्ट्री में डीआरआइ का छापा
वनस्पति फैक्ट्री में डीआरआइ का छापा

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : डायरेक्टर आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) की टीम ने बुधवार को रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक वनस्पति फैक्ट्री में छापा मारा। टीम पूरा दिन फैक्ट्री के कंप्यूटर और अभिलेख खंगालती रही। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से वाहनों को बाहर नहीं निकलने दिया गया। माल लेने आए वाहनों की लाइन फैक्ट्री के बाहर लगी रही।

लखनऊ से आई डीआरआइ टीम दो गाड़ियों से सुबह करीब आठ बजे फैक्ट्री पहुंची। अधिकारियों ने फैक्ट्री के तीनों गेट बंद करा दिए। फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि टीम के अधिकारियों ने अपना परिचय देने बाद सभी को एक किनारे खड़ा करा दिया। छापेमारी की खबर से फैक्ट्री के अधिकारी, कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई।

टीम ने कार्यालय में रखे अभिलेख, कंप्यूटर अपने कब्जे में ले लिए। ऑडिट संबंधी अभिलेख व कंप्यूटर खंगाले। बाहर से आने वाले खाद्यान्न तेल की भी टीम ने जांच पड़ताल की। अभिलेखों की पड़ताल के बाद रात 9.46 बजे टीम दस्तावेज लेकर रवाना हो गई।

chat bot
आपका साथी