सजा मंडप, आज परिणय सूत्र में बधेंगे 251 जोड़े

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: 9 फरवरी को अकबरपुर डिग्री कालेज में होने वाले मुख्यमंत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 07:19 PM (IST)
सजा मंडप, आज परिणय सूत्र में बधेंगे 251 जोड़े
सजा मंडप, आज परिणय सूत्र में बधेंगे 251 जोड़े

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: 9 फरवरी को अकबरपुर डिग्री कालेज में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देने में अधिकारी जुटे रहे। टेंट के साथ मंच का निर्माण कराया गया। ¨हदू रीति रिवाज के अनुसार होने वाले विवाह के लिए वेदियां और मंडप तैयार कर दिये गये हैं। जबकि मुस्लिम जोड़ों के लिए निकाह की व्यवस्था अलग से की गयी है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार जनपद के 251 जोड़ों का पंजीयन कराया गया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में होने वाली शादियों को व्यवस्थित रुप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से लगा है। शनिवार को होने वाले आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए दिन भर अधिकारी डटे रहे। मंच निर्माण के साथ टेंट व वेदी निर्माण कराया गया। दूल्हा व दुल्हन के रुकने के लिए कालेज के 12 कमरे व 3 हाल लिए गये हैं। जहां पर रुक कर वर वधू साजों श्रृंगार करेंगे। वर व वधू के साथ आने वाले उनके परिजनों व रिश्तेदारों के लिए भी रुकने के प्रबंधन मैदान में टेंट लगवा कर किए गये हैं। देर शाम डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। शेष काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।

chat bot
आपका साथी