कूड़ाघर बन गए खेल मैदान के बहुरेंगे दिन

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण मलासा ब्लाक के गुरुग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 07:42 PM (IST)
कूड़ाघर बन गए खेल मैदान के बहुरेंगे दिन
कूड़ाघर बन गए खेल मैदान के बहुरेंगे दिन

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर: अधिकारियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण मलासा ब्लाक के गुरुगांव ग्राम का खेल मैदान कूड़ाघर बन गया है। मैदान में लगे गोबर व कूड़े के ढेर और घूमते आवारा मवेशी मैदान की दुर्दशा बयां कर रहे हैं।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2008 में गुरुगांव में गाटा संख्या 165 को खेल का मैदान चयनित कर इस संबंध में बोर्ड लगवा दिया था। युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को खेलने के लिए तत्कालीन ग्राम प्रधान को खेल की सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी। मैदान में कुछ दिनों तक गांव के युवाओं ने वालीवाल, फुटबाल आदि खेल भी खेला। लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने खेल के मैदान को कूड़ा घर व गोबर डालने का अड्डा बना लिया। जिससे वहां पर कूड़े व गोबर के ढेर लगा गये और मैदान में खेल की गतिविधियां बंद हो गई। कई बार की गयी शिकायत के बाद छह माह पूर्व श्रावस्ती माडल के तहत राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ जाकर खेल के मैदान में लगे गोबर व कूड़े के ढेर हटवा दिए। लेकिन गांव वालों ने फिर से मैदान पर गोबर व कूड़े के ढेर लगा दिए। इस सम्बंध में एसडीएम राजीव राज ने बताया कि गुरुगांव ग्राम के खेल के मैदान पर गोबर व कूड़े के ढेर लगे होने के बावत लेखपाल से रिपोर्ट तलब कर पुलिस बल के सहयोग से गोबर व कूड़े के ढेर हटवाए जायेंगे तथा खेल के मैदान में गंदगी फैलाने वालो को ¨चहित कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी