328 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुने गए प्रत्याशी

जागरण संवाददाता कानपुर देहात जिले में रिक्त चल रहे 328 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम सोम

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 08:04 PM (IST)
328 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुने गए प्रत्याशी
328 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुने गए प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जिले में रिक्त चल रहे 328 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम सोमवार को मतगणना के बाद आया। विजयी लोगों ने खुशी का इजहार किया तो समर्थकों ने भी फूल माला से लाद दिया। वहीं बर्रा ठर्रा गांव रसूलाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव में इंद्रलता यादव ने बाजी मारी।

बर्रा ठर्रा क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी रूपरानी यादव के निधन से रिक्त हुआ था। इस पद पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलदीप यादव के भांजे अतुल यादव की पत्नी इंद्र लता यादव व संजय यादव की पत्नी शिवा यादव चुनाव मैदान में उतरे थे। सोमवार को हुई मतगणना में इंद्रलता यादव को 602 मत और शिवा यादव को 216 मत मिले हैं। इस प्रकार इन्द्रलता यादव 386 मतों से विजयी रहीं और एसडीएम अंजू वर्मा ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया। शिवली के मैथा ब्लॉक मुख्यालय में सोमवार को हुई मतगणना में गांव सभा मांडा 11, लमहरा के तीन, बाघपुर के तीन, ककरमऊ के पांच, ढिकिया के पांच, रंजीतपुर के छह समेत छह दूसरे गांव के सदस्य चुने गए। विजयी हुए सदस्यों को आरओ ओपी मौर्या ने प्रमाणपत्र दिया। उधर, डेरापुर ब्लाक के 55 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना डेरापुर ब्लाक सभागार में शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। कटेही के वार्ड नंबर एक में सुरेश चंद वार्ड संख्या पांच में सुनीता देवी वार्ड नंबर आठ में आशा देवी चुनी गईं। बाकी सीटों पर भी प्रत्याशी विजयी हुए। प्रत्याशियों को आरओ अभिषेक कुमार पांडेय ने प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना हुई। वहीं रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सदस्यों के घोषित हुए परिणामों में अमरोहिया से राम कृपा व घनादेवी, रसूलाबाद देहात से प्रेम सिंह व अतुल कुमार, दशहरा सुजनपुर से उमा देवी, नन्ही देवी, भूरी देवी, आनंद कुमार, सोनम व गीता, तरौली से रामदुलारी, ताजपुर से विनीता देवी, मैजू समस्तपुर से रीमा देवी, बर्रा ठर्रा से रानी देवी समेत अन्य चुने गए।

chat bot
आपका साथी