लेखपालों का कार्य बहिष्कार वापस

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर तहसील में लेखपालों का कार्य बहिष्कार तहसीलदार से आश्वासन मि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 May 2018 01:22 AM (IST) Updated:Tue, 29 May 2018 01:22 AM (IST)
लेखपालों का कार्य बहिष्कार वापस
लेखपालों का कार्य बहिष्कार वापस

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : अकबरपुर तहसील में लेखपालों का कार्य बहिष्कार तहसीलदार से आश्वासन मिलने पर सोमवार को वापस हो गया। साथी लेखपाल पर की गई कार्रवाई वापसी को लेकर लेखपाल संघ एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार पर था।

तहसील परिसर में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एसडीएम ने दो मई को लेखपाल अभिषेक गुप्त को निलंबित कर दिया था। प्रकरण में आरोपित लेखपाल पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। साथी लेखपाल पर की गई कार्रवाई को वापस लेने का दबाव बना अकबरपुर इकाई लेखपाल संघ 22 मई से कार्य बहिष्कार कर रहा था। इससे ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल, जांच व अन्य विभागीय कार्य प्रभावित थे। इधर आरोपित की पत्नी द्वारा आठ लाख रुपये में आघूकमालपुर में प्लाट खरीदने का प्रकरण सामने आने पर तहसीलदार ने जवाब तलब किया था। विभागीय शिकंजा कसता देख लेखपालों की ओर से वार्ता की पहल हुई। सोमवार को दोपहर बाद तहसीलदार से वार्ता के बाद लेखपालों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। लेखपाल संघ अकबरपुर ईकाई के मंत्री राजाबाबू कटियार ने बताया कि तहसीलदार ने आरोपित लेखपाल के साथ न्याय का भरोसा दिया है। इस आधार पर कार्य बहिष्कार वापस लिया गया है। तहसीलदार राजीव उपाध्याय ने बताया कि कानून के दायरे में रहकर नियमानुसार न्याय का भरोसा दिया गया है। वार्ता में सहमति बनने पर लेखपालों ने कार्य बहिष्कार वापस लिया है।

chat bot
आपका साथी