कर्मचारियों की हड़ताल से 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

जागरण संवाददाता कानपुर देहात केंद्रीय संगठन के आह्वान पर गुरुवार को बैंकों में हड़त

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 12:08 AM (IST)
कर्मचारियों की हड़ताल से 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
कर्मचारियों की हड़ताल से 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : केंद्रीय संगठन के आह्वान पर गुरुवार को बैंकों में हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। स्टेट बैंक व बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल से दूरी रखी। इससे बैंक खुली रही। वहीं अन्य बैंक कर्मी हड़ताल पर रहने से जिले में करीब 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

जनपद में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक सहित अन्य की 163 शाखाएं हैं, जिसमें ग्रामीण बैंक की 59, एसबीआइ की 26, बैंक आफ बड़ौदा की 27, पीएनबी 8, जिला सहकारी बैंक की 12, भूमि विकास बैंक की चार, इलाहाबाद बैंक की चार सहित अन्य शाखाएं हैं। केंद्रीय संगठन के आह्वान पर हुई हड़ताल से एसबीआइ व ग्रामीण बैंक ने पूर्णतया दूरी रखी और इनमें पहले की तरह की काम भी हुआ। वहीं अन्य बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सरवनखेड़ा व गजनेर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में हड़ताल के कारण लेनदेन का कार्य नहीं किया जा सका। दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि डाकघरों में हड़ताल का असर नहीं दिखा और पहले की तरह ही कार्य हुआ। लीड बैंक मैनेजर बृजमोहन ने बताया कि जिले में करीब 35 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। हड़ताल पर रहे एलआइसी कर्मचारी

संवाद सहयोगी, भोगनीपुर : केंद्र सरकार के एलआईसी का निजीकरण करने व अन्य कर्मचारी विरोधी नितियों के खिलाफ बुधवार को कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आवाहन पर पुखरायां इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गुरुवार को पूरे दिन हड़ताल रखी, जिससे बीमा कार्यालय पुखरायां का कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने एक बैठक कर केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का आवाहन किया। बैठक में पुखरायां ईकाई अध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रकाश द्विवेदी, उदय प्रकाश, संतोष कुमार शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार मिश्रा, अजय शुक्ला, आशीष कुमार शर्मा, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, संजय कुमार, सूरज कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, दीक्षा शुक्ला, आयुषी शुक्ला, अनुपा साहू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी