रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे

रूरा, संवाद सूत्र : कस्बे में नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पश्चिमी केबिन क्रा¨सग पर प्रस्तावित रेलवे ओ

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 09:46 PM (IST)
रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे

रूरा, संवाद सूत्र : कस्बे में नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर पश्चिमी केबिन क्रा¨सग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए गुरुवार को गुड़गांव से आई इंजीनियरों की टीम ने सर्वे किया। सर्वे शुरू होने से लोगों में आरओबी बनने की उम्मीद जागी है।

नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का अधिक आवागमन होने से कस्बा स्थित पश्चिमी क्रा¨सग प्रत्येक दस मिनट के अंतराल में बंद होने से सड़क पर जाम लगता है। क्रा¨सग पर ओवरब्रिज बनवाने को लेकर लोग कई बार मांग उठा चुके हैं। बीते दिनों क्रासिंग पर आरओबी का प्रस्ताव मांगा गया है। गुरुवार को गुड़गांव की कंपनी के इंजीनियरों ने सहकर्मियों के साथ ओवरब्रिज निर्माण के लिए सर्वे किया। गौरतलब है कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए पहले भी सर्वे हुआ था लेकिन मालभाड़ा परियोजना के लिए चौथी लाइन का काम शुरू होने पर नये सिरे से सर्वे किया जा रहा है। आरआईटीईएस कंपनी के सर्वेयर एमएस नेगी, सुनील कुमार ने आरओबी निर्माण को लेकर पैमाइश कराई। आरओबी का नक्शा बनाने को अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर कम से कम पांच सौ मीटर लंबाई में आरओबी निर्माण खाका तैयार किया गया है। पुल की डिजाइन व नक्शा बनाकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को दिया जाएगा। रेलवे के अलावा तीन अन्य कंपनियों के सहयोग से ओवरब्रिज का निर्माण होगा। आरओबी बनने की कवायद शुरू होने पर रामजी गुप्ता, रजोल शुक्ला, रविशशि नारायण द्विवेदी तथा व्यापार मंडल मोनू गुप्ता, अंकुर आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी