मामूली विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

कानपुर देहात, जेएनएन : जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM (IST)
मामूली विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

कानपुर देहात, जेएनएन : जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

रूरा थाना क्षेत्र के वीरपुर नकसिया गाव में घरेलू विवाद में बेचेलाल ने पत्‍‌नी राम कांती को पीट दिया। एसओ अनूप दुबे ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रसूलाबाद के भोलापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने गया प्रसाद व परिजनों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने अशोक, सुभाष, जयराम समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सिसाही गांव में मजदूरी मागने पर कुछ लोगों ने देवेंद्र कुमार व उसकी पत्‍‌नी नीतू को पीट दिया। नीतू ने गांव के धर्मेद्र पर आरोप लगाया है। एसओ जीतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। शिवली के सरैंया लालपुर गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रंजिश के चलते कुलदीप व उसकी पत्‍‌नी गीता ने लाठी डंडे से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल भेजने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी