सिकंदरा में व्यापारी के घर डाका, आठ घायल

राजपुर (कानपुर देहात), संवाद सहयोगी : सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर डेरा गांव में आधा दर्जन से अधिक

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 11:08 PM (IST)
सिकंदरा में व्यापारी के घर डाका, आठ घायल

राजपुर (कानपुर देहात), संवाद सहयोगी : सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर डेरा गांव में आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार रात व्यापारी के घर धावा बोलकर नकदी व आभूषण लूट लिए। मारपीट व फायरिंग में गृह स्वामी समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस डकैतों की तलाश में जुटी है।

मानपुर डेरा गांव निवासी बहादुर सिंह नायक बालों का कारोबार करते हैं। मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात एक बजे बाउंड्रीवाल से छत पर चढ़कर घर में घुसे 7-8 बदमाशों ने बहादुर सिंह, उनकी पत्नी रामवती, पुत्र चरन सिंह व हरदुआ ऐमा से आई पुत्री सुनीता, पौत्री प्रीती व पौत्र देवेंद्र की पिटाई करते हुए तिजोरी तोड़नी शुरू की। विरोध करने पर डकैतों ने बहादुर सिंह को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज पर उनका छोटा भाई राजा सिंह कमरे में छिप गया। बदमाशों ने तिजोरी से तीन लाख नकदी, करीब ढाई किलो चांदी व सोने के जेवर लूटने के साथ ही सुनीता के जेवर भी उतरवा लिए। इस बीच ग्रामीणों को एकत्र होते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पड़ोसी अभय सिंह व उनका पुत्र छक्की घायल हो गए। पुलिस आने से पहले बदमाश भाग निकले। एसपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर एसओ मनोज कुमार राय ने घेराबंदी कराई, पर डकैतों का सुराग नहीं लगा। एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ सिकंदरा संजीव सिन्हा, सीओ डेरापुर शशि शेखर ने घायलों को अस्पताल भेज छानबीन की। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए।

chat bot
आपका साथी