टिकरी गांव में कटखने बंदर से दहशत, आधा दर्जन बने शिकार

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 01:28 AM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 01:28 AM (IST)
टिकरी गांव में कटखने बंदर से 
दहशत, आधा दर्जन बने शिकार

शिवली, संवाद सहयोगी : इन दिनों टिकरी गांव में कटखने बंदर ने उत्पात मचा रखा है। बंदर के हमले में शिक्षक सहित आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो चुके हैं। बंदर की दहशत से बच्चों व महिलाओं ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। प्रधान ने वन रेंज अधिकारी को सूचना देकर कटखने बंदर को पकड़ने का आग्रह किया है।

मैथा ब्लाक के टिकरी गांव में कटखने बंदर ने दो दिन से उत्पात मचा रखा है। शनिवार को स्कूल से लौट रहे बच्चों मोनू, अंकित, अशोक, शीलू पर हमला बोल लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने बंदर को खदेड़ कर बच्चों को घर भिजवाया। इसके बाद परिजन बच्चों को इलाज के लिए निजी डॉक्टर के पास ले गए। इधर रविवार को कटखने बंदर ने शिक्षक उदय भान सिंह को शिकार बनाया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो बंदर भाग गया। लहूलुहान हालत में शिक्षक को उपचार के लिए ले जाया गया। ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि वनकर्मी गंगाराम के साथ फोन पर वन रेंज अधिकारी को अवगत करा कटखने बंदर को पकड़ने का आग्रह किया गया है।

chat bot
आपका साथी