Kanpur Weather Update : बारिश के बाद एक बार फिर लोग उमस से परेशान, अगले पांच दिन बादल छाने के आसार

कानपुर में मानसून की बारिश के बाद भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप निकलने के कारण बहुत जरूरी हाेने पर ही लोग अपने घराें से निकल रहे है। वहीं मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले पांच दिनों तक धूप निकलने की संभावना जताई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 04:36 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 04:36 PM (IST)
Kanpur Weather Update : बारिश के बाद एक बार फिर लोग उमस से परेशान, अगले पांच दिन बादल छाने के आसार
कानपुर में धूप निकलने से उमस में लोगाें को परेशानी हुई।

कानपुर, जागरण संवाददाता।  कानपुर में मानसून की बारिश के बाद एक बार फिर लोगों को धूप और उमस ने परेशान करना शुरू कर दिया है। रविवार को भले की आसमान में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन सोमवार सुबह से धूप निकलने के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया।

मौसम वैज्ञानिकों की माने पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 5 दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ धूप भी निकलने की संभावना है। साथ ही उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 36.8, न्यूनतम तापमान 28.0 रहा है। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा बादल बना रही है। जिन क्षेत्रों में गर्मी ज्यादा होती है, वहां ये बादल घने होकर वर्षा करा रहे हैं।

सीएसए यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा.एस.एन सुनील पाण्डेय ने देश भर में बने मौसमी सिस्टमो को बताया की उत्तरी ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। 

chat bot
आपका साथी