Kanpur Weather Update: अभी चार दिन कुछ राहत, फिर शुरू होगा सर्दी का सितम

पहाड़ों से आ रही शुष्क हवा कमजोर पड़ने से शीत लहर पर ब्रेक लग गया है। पंजाब के पास विपरीत और अरब सागर में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन जाने से मौसम में बदलाव आ गया है। सुबह-शाम तेज कोहरे के आसार बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:59 AM (IST)
Kanpur Weather Update: अभी चार दिन कुछ राहत, फिर शुरू होगा सर्दी का सितम
कानपुर में तापमान में गिरावट होने से बदला मौसम।

कानपुर, जेएनएन। मकर संक्रांति के एक दिन पहले से सताने वाली शीत लहरी मंद पड़ने से कुछ राहत मिली है। फिलहाल यह राहत अगले चार दिन तक रहने की उम्मीद है। हालांकि तापमान में गिरावट होने से गलन बरकरार है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों के बाद सर्दी का सितम शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार हवा सामान्य से थोड़ा ही ज्यादा तेज चलेगी, जबकि तापमान में गिरावट होगी। सुबह शाम कोहरा जारी रहेगा। दोपहर के समय धूप निकलेगी। यह स्थिति नए मौसमी सिस्टम के बनने से हुई है। अरब सागर के नजदीक चक्रवाती और पंजाब के पास विपरीत हवा का क्षेत्र विकसित हो रहा है। इसकी वजह से पहाडों से आने वाली शीत लहर पर थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक लग जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस था।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तीन से चार दिन सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद फिर पारा तेजी से नीचे आएगा। कोहरे और धूप के बीच उठापटक जारी रहेगी। कानपुर, लखनऊ, उन्नाव, प्रयागराज, हरदोई, बरेली, वाराणसी आदि जिलों में नमी भी काफी है। इस बदलाव में सुबह और शाम को ठंडक और दोपहर में गर्मी का अहसास होगा। इस मौसम में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सेहत का धयान रखना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी