Weather Forecast Kanpur:नीचे जाने लगा न्यूनतम तापमान, ठंड का होने लगा एहसास

शहर में मौसम में तेजी से परिवर्तन आना शुरू हो गया है और रात में तापमान में गिरावट होने से ठंडक महसूस होने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था।

By ShaswatgEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 05:56 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur:नीचे जाने लगा न्यूनतम तापमान, ठंड का होने लगा एहसास
सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 51 प्रतिशत और न्यूनतम 17 प्रतिशत रही।

कानपुर, जेएनएन। लगातार पारा लुढ़कने से शहर में सुबह और शाम को ठंड बढऩे लगी है। शाम की हवा लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है। इसी के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। वहीं मौसम विज्ञानियों का मानना है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।

कुछ यूं रहा मौसम का हाल 

मौसम विभाग के अनुसार इस बार अधिक ठंड पडऩे का अनुमान है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था, जिससे ठंड का एहसास होने लगा है। सापेक्षिक आद्र्रता अधिकतम 51 प्रतिशत और न्यूनतम 17 प्रतिशत रही, वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं की रफ्तार 3.4 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है।  

chat bot
आपका साथी