Weather Forecast Kanpur: कुछ दिनों में पडऩे लगेगी ठंड, जानें कैसा है मौसम का मिजाज

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

By ShaswatgEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:01 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: कुछ दिनों में पडऩे लगेगी ठंड, जानें कैसा है मौसम का मिजाज
इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।

कानपुर, जेएनएन। जिस तरह मौसम में प्रतिदिन बदलाव देखने को मिल रहा है उससे एक स्थिति तो स्पष्ट हो चुकी है कि ठंड तेजी पकडऩे वाली है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का मानना है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के व्लाक एवं जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था। वहीं सापेक्षिक आद्र्रता  अधिकतम 85 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवा की गति 2.2 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। कृषि मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।  

chat bot
आपका साथी