Weather Forecast Kanpur: सामान्य से नीचे गिरा रात का तापमान, चढ़ता जा रहा दिन का पारा

मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग तेवर दिखा रहा है रात में हल्की ठंड बनी है तो दिन में तेज धूप से लोग बेहाल है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहने से बारिश की उम्मीद नहीं हैं लेकिन तेज हवाएं चलती रहेंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:05 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: सामान्य से नीचे गिरा रात का तापमान, चढ़ता जा रहा दिन का पारा
कानपुर में सूरज की तपिश गंगा नदी पर पड़ी तो कुछ ऐसा नजारा बन गया।

कानपुर, जेएनएन। मौसम अब अलग ही मिजाज में है और तापमान का भी कोई ठिकाना नहीं है। दिन में पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है तो रात का तापमान सामान्य से भी नीचे जा रहा है। इससे रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है और दिन में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को भी रात का पारा सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे चला गया, वहीं दिन में भीषण गर्मी बनी रही।

मौसम अब समझ से परे है, बीते दिनों बारिश के बाद अचानक चटक धूप निकल रही थी। अब आसमान में बादल छाए रहते हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानी इसकी वजह एंटी साइक्लोन मान रहे हैं। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव निरंतर जारी है, मंगलवार को दिन में चटक धूप रही और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि तेज हवाएं राहत देती रहीं। अभी लोग बारिश की उम्मीद लगा रहे हैं लेकिन मौसम विभाग मानसून की वापसी की बात कह रहा है। माना जा रहा है कि पांच अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से वापस लौट जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जाे सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम था, जिसकी वजह से रात में हल्की ठंड का आलम बना रहा। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 2.8 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह आसमान साफ रहने के कारण बारिश की संभावना नहीं है लेकिन हवाओं की गति सामान्य से अधिक तेज चलने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी