Weather Updates Kanpur: दिन का मौसम गर्म तो रात कराने लगी हल्की ठंड का अहसास

मानसून अब वापसी की ओर है जो पांच अक्टूबर तक चला जाएगा। वहीं मौसम में बदलाव का सिलसिला अभी जारी है अब दिन का तापमान अधिक होने से गर्मी सता रही है लेकिन रात में तापमान काफी नीचे जाने से ठंडक का अहसास होने लगा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:35 PM (IST)
Weather Updates Kanpur: दिन का मौसम गर्म तो रात कराने लगी हल्की ठंड का अहसास
कानपुर शहर में कुछ इस तरह बादलों का डेरा है।

कानपुर, जेएनएन। जैसा कि मौसम विभाग संभावना जता रहा है, दिन वैसे ही बीत रहे हैं। मानसून की वापसी के चलते अब बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं। हालांकि हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को भी सुबह से उमस और गर्मी का आलम रहा है और दोपहर में तेज धूप ने लोगों को झुलसाया। अधिकतम तापमान अधिक रहा लेकिन रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे रात हल्की ठंड का अहसास कराने लगी है। 

मौसम विभाग की मानी जाए तो मानसून अब अपनी वापसी की ओर है, जो पांच अक्टूबर तक पूरी तरह से चला जाएगा। इससे अब कानपुर समेत आसपास के जनपदों में वर्षा के आसार नहीं रहे हैं। हालांकि क्षेत्रीय चक्रवात के सक्रिय होने से कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के अासार बने हुए हैं। अगले चार दिन तक धूप के साथ आसमान में बादल नजर आते रहेंगे। हालांकि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, दिन का माैसम गर्म और रात में हल्की ठंड पड़ने लगी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री ज्यादा था। इससे रात का मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 83 प्रतिशत आैर न्यूनतम 42 प्रतिशत रहा। उत्तर पश्चिम हवा की रफ्तार 2.5 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

chat bot
आपका साथी