गुजैनी वाटर व‌र्क्स से कर दी दूषित जलापूर्ति

जनता के स्वास्थ्य से जुड़े पेयजल के मामले में भी अधिकारी कितने गैरजिम्मेदार हैं, इसका एक और उदाहरण सामने आ गया। बारिश से ओवरफ्लो हुई नहर का पानी गुजैनी वाटर व‌र्क्स में घुस गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 01:37 AM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 01:37 AM (IST)
गुजैनी वाटर व‌र्क्स से कर दी दूषित जलापूर्ति
गुजैनी वाटर व‌र्क्स से कर दी दूषित जलापूर्ति

जागरण संवाददाता, कानपुर : जनता के स्वास्थ्य से जुड़े पेयजल के मामले में भी अधिकारी कितने गैरजिम्मेदार हैं, इसका एक और उदाहरण सामने आ गया। बारिश से ओवरफ्लो हुई नहर का पानी गुजैनी वाटर व‌र्क्स में घुस गया। अधिकारी अपने दफ्तरों में बैठे रहे और कर्मचारियों ने अनदेखी करते हुए गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति कर दी। जनता ने शिकायत की, तब जाकर प्लांट से जलापूर्ति बंद की गई।

गुजैनी वाटर व‌र्क्स से एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में रहने वाले तीन लाख लोगों को पेयजल की सप्लाई की जाती है। रविवार से लगातार हो रही बारिश से वाटर व‌र्क्स के बगल से गुजर रही खारजा नहर दो दिन पहले उफना गई। इसका पानी वाटर व‌र्क्स में भर गया। वह गंदगी सप्लाई टैंक में भी पहुंच गई। वहां तैनात कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया और दूषित पानी की सप्लाई कर दी। नलों में बदबूदार पानी सुबह व शाम को आने पर लोगों ने जलकल अफसरों व कर्मचारियों से शिकायत की तो अफसर हरकत में आए। वाटर व‌र्क्स बंद होने से प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करने के लिए अब जल निगम के पाइपों से पानी लिया जाएगा। एयर वाल्व से जुड़ी लाइनों के सहारे आपूर्ति किए जाने का काम किया जा रहा है। शुक्रवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।

---

डूब गया पंप हाउस और पैनल

तेजी से आ रहे पानी के चलते वाटर व‌र्क्स का पंप हाउस और इलेक्ट्रिक पैनल डूब गए। पंप हाउस में पानी घुसने पर मंगलवार को मोटर डूबने लगी तो कर्मचारियों ने यहां लगी मोटरें खोलनी शुरू कर दीं। बुधवार को दो मोटर खोल कर निकाली जा सकीं। एक मोटर अभी भी पानी में डूबी है। इलेक्ट्रिक पैनल डूबने के चलते करंट उतरने का खतरा देखते हुए यहां की बिजली भी काट दी गई। यह इलाके हुए प्रभावित

- रतनलाल नगर, गुजैनी, दबौली, दबौली वेस्ट, बर्रा-2, बर्रा 5, छेदी ¨सह का पुरवा, बर्रा-2 नई बस्ती, बर्रा-3, 4, निराला नगर, जूही लाल कॉलोनी, हरी कॉलोनी, पीली कॉलोनी, साकेत नगर, उस्मानपुर, उस्मानपुर गांव, केशव नगर, साकेत नगर डब्ल्यू-1, गुलमोहर विहार आबादी - तीन लाख लीकेज से हुई होगी दूषित जलापूर्ति

जलकल के अवर अभियंता अनिल कुमार यादव ने बताया कि लीकेज की वजह से दूषित जलापूर्ति होगी। गुजैनी वाटर व‌र्क्स से नहीं हुई है।

chat bot
आपका साथी