Vikas Dubey News: बिकरू कांड की मोस्टवांटेड लिस्ट में है गुड्डन त्रिवेदी का नाम, 25 हजार का था इनाम

Guddan Trivedi Arrested News बिकरू कांड के मोस्टवांटेड सूची में शामिल गुड्डन त्रिवेदी राज्यमंत्री की हत्या के मामले में वह विकास के साथ सह अभियुक्त था।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 04:09 PM (IST)
Vikas Dubey News: बिकरू कांड की मोस्टवांटेड लिस्ट में है गुड्डन त्रिवेदी का नाम, 25 हजार का था इनाम
Vikas Dubey News: बिकरू कांड की मोस्टवांटेड लिस्ट में है गुड्डन त्रिवेदी का नाम, 25 हजार का था इनाम

कानपुर, जेएनएन। मुंबई में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए विकास दुबे के करीबी रहे गुड्डन त्रिवेदी का बिकरू कांड की मोस्टवांटेड लिस्ट में नाम है और उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। चौबेपुर के बिकरू में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के साथ उसके भी शामिल होने की बात पुलिस ने कही है और उसकी तलाश कर रही थी।

चौबेपुर के बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ शामिल रहे 14 अभियुक्तों की सूची पुलिस ने जारी की थी। इसमें विकास के साथी रहे गुड्डन त्रिवेदी का भी नाम है। यूपी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और कानपुर देहात के रूरा कस्बा स्थित उसके घर समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दे चुकी थी। शुक्रवार को मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी विकास दुबे का एनकाउंटर करने के दूसरे दिन महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस विंग द्वारा विकास के दो साथी रूरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी को गिरफ्तार करने की जानकारी यूपी पुलिस को दी गई है।

आपराधिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि

कानपुर देहता के कुढ़वा रूरा निवासी गुड्डन रूरा से जिला पंचायत सदस्य है व इसकी पत्नी कंचन गांव कोढवा गांव की प्रधान है। विकास दुबे के कई गैरकानूनी कामों में गुड्डन साथ रहा है। वर्ष 2001 में भाजपा सरकार के तत्कालीन राज्यमंत्री रहे संतोष शुक्ला हत्याकांड में भी विकास दुबे के साथ वह भी अभियुक्त था।  हालांकि बाद में साक्ष्यों के अभाव में विकास दुबे के साथ ही यह भी बरी हो गया था।

बिकरू कांड के बाद से ही गुड्डन मकान में ताला डालकर फरार था। अब तक एसटीएफ व पुलिस उसके घर व मौरंग की दुकान पर दो बार दबिश दे चुकी है। रूरा थाने के अलावा शिवली में गुड्डन के खिलाफ एक भी मुकदमे नहीं है। यह पहले विकास दुबे के साथ गनर के रूप में चलता था लेकिन धीरे धीरे इसने अपनी क्षेत्र में पैठ बनानी शुरू की और जिला पंचायत सदस्य बन गया।

chat bot
आपका साथी