Vikas Dubey Arrested News : विकास के पिता बोले- दूसरों के बहकाने पर आया मेरा बेटा, महाकाल करेंगे उसकी रक्षा

बिकरू हत्याकांड पर विकास को सीधे दोषी मानने को तैयार नहीं हैं पिता रामकुमार दुबे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 12:55 AM (IST)
Vikas Dubey Arrested News : विकास के पिता बोले- दूसरों के बहकाने पर आया मेरा बेटा, महाकाल करेंगे उसकी रक्षा
Vikas Dubey Arrested News : विकास के पिता बोले- दूसरों के बहकाने पर आया मेरा बेटा, महाकाल करेंगे उसकी रक्षा

कानपुर देहात, जेएनएन। उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रतिवर्ष सावन के एक सोमवार को विकास दुबे रुद्राभिषेक करवाता है। अब वह उनकी शरण में गया है तो वह ही उसकी रक्षा करेंगे। यह कहना है कुख्यात विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे का। आठ पुलिस कर्मियों के हत्यारोपित विकास के नृशंस कृत्य पर अपने बेटे का बचाव करते हुए वह दूसरों को दोषी मानते हैं। उनका कहना है कि बेटा दूसरों के बहकाने पर आया है।

शिवली में दामाद के घर पर रह रहे हैं विकास के पिता

85 वर्षीय राम कुमार दुबे को बिकरू गांव में विकास दुबे का मकान गिराने के बाद पुलिस ने उन्हें शिवली कस्बे में लाकर दामाद दिनेश तिवारी के घर पर रख दिया था। तभी से वह शिवली में रह रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में विकास के गिरफ्तार होने पर उन्होंने कहा कि बेटा सावन में एक सोमवार जरूर वहां जाता है और विधिविधान से पूजा पाठ कराता है। वह वहां कैसे पहुंचा और कब गिरफ्तार हुआ, इस बाबत कोई जानकारी उन्हें नहीं है। वह केवल इतना जानते है कि घटना के दिन कुछ लोग घर पर आए थे और विकास से कह रहे थे कि आज पुलिस को सबक सिखाना है। मेरे बेटे को उन लोगों ने ही उकसाया है, वह कौन थे और कहां से आए थे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्हें कभी पहले घर पर नहीं देखा था। 

chat bot
आपका साथी