पांच घंटे हाईवे जाम, हांफता रहा यातायात और तड़प उठे वाहन सवार

नौबस्ता में हमीरपुर रोड पर उलझे रहे वाहन, मौरंग के ट्रकों ने बढ़ाई मुसीबत।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 28 Jan 2019 03:20 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 03:20 PM (IST)
पांच घंटे हाईवे जाम, हांफता रहा यातायात और तड़प उठे वाहन सवार
पांच घंटे हाईवे जाम, हांफता रहा यातायात और तड़प उठे वाहन सवार

कानपुर, जेएनएन। नौबस्ता में सुबह से लगा जाम पांच घटे तक बना रहने से वाहन सवार तड़प उठे। मेन चौराहे पर हमीरपुर की ओर से आने वाले ट्रकों के गलत दिशा में चलने से सुबह सात बजे से भीषण जाम लगा गया। यातयात पुलिस की व्यवस्था न होने समस्या और विकराल हो गई और यातायात रेंगने की स्थिति में नहीं रहा।

सोमवार को सुबह सात बजे से घाटमपुर की ओर सागर राजमार्ग पर कई किमी लंबा जाम लगा। सुबह आठ बजे के बाद कचहरी, कार्यालय और कारोबारी शहर की तरफ निकले तो मेन चौराहे पर जाम विकराल होता चला गया। नौबस्ता में हाईवे पर चारों ओर से आने वाला यातायात प्रभावित हो गया और एक ओर श्यामनगर तथा दूसरी ओर पनकी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए कोई पुलिस कर्मी नहीं था। यातायात की टीम का कुछ पता नहीं था। श्यामनगर से बाईपास समेत कई जगह घंटों लोग जाम में फंसे रहे। दोपहर एक बजे तक यातायात बहाल नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी