यूपी चुनाव 2022 : भाजपा के चुनावी गीत में पीयूष जैन का नाम, जानिए- जनता है जनार्दन का मतलब

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता है जनार्दन नाम से चुनावी गीत लांच किया है। इसमें पीयूष जैन के घर से बरामद नोटों की गड्डियां की क्लिप है तो कानपुर मेट्रो में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का सफर भी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 11:43 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022 : भाजपा के चुनावी गीत में पीयूष जैन का नाम, जानिए- जनता है जनार्दन का मतलब
भाजपा का चुनावी गीत का वीडियो लांच।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश का पहला चुनावी गीत लांच कर दिया है। 'जनता है जनार्दन' गीत में कानपुर का दो जगह जिक्र है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर में मिलीं नोटों की गड्डियां शामिल हैं तो मेट्रो में सफर करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो भी है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। 25 जनवरी से कानपुर में भी नामांकन शुरू होंगे। ऐसे में पार्टी ने अभी से माहौल बनाने के लिए अपना पहला गीत लांच किया है। इसमें पूरे प्रदेश के तमाम स्थानों के फोटो और वीडियो शामिल किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने 28 दिसंबर को कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया था और उन्होंने मेट्रो में मुख्यमंत्री के साथ यात्रा भी की थी। इस गीत में स्टेशन के निरीक्षण और ट्रेन में सफर करते हुए दोनों को दिखाया गया है।

कानपुर में आनंदपुरी में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से 177 करोड़ की नकदी महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस अहमदाबाद के छापे में मिली थी। प्रधानमंत्री ने कानपुर की अपनी रैली में इसका उल्लेख भाषण में किया था। अब भाजपा ने नोटों की इन गड्डियों की फोटो अपने गीत में शामिल की है।

chat bot
आपका साथी