आज से चिड़ियाघर के एक बाड़े में दिखेंगे उमा, शंकर और सुंदरी

अप्रैल 2017 में सुंदरी और अक्टूबर 2017 में शंकर और उमा का हुआ था जन्म।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 11:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 12:15 AM (IST)
आज से चिड़ियाघर के एक बाड़े में दिखेंगे उमा, शंकर और सुंदरी
आज से चिड़ियाघर के एक बाड़े में दिखेंगे उमा, शंकर और सुंदरी

जागरण संवाददाता, कानपुर : चिड़ियाघर घूमने जाने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार यानी नए साल से शेर अजय व शेरनी नंदिनी के शावक उमा, शंकर और सुंदरी एक ही बाड़े में दिखेंगे।

प्रशासनिक अफसरों व चिकित्सकों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर लीं। सोमवार को भी सभी को एक बाड़े में कई घंटों तक रखा गया। हालांकि उस समय दर्शक इन्हें नहीं देख पाए। मंगलवार को दर्शक इन्हें आसानी से देख सकेंगे। साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद सोमवार को प्राणिउद्यान खुलेगा। निदेशक केके सिंह ने बताया कि लगभग चार हजार दर्शक घूमने आए और कई वन्यजीवों का उन्होंने दीदार किया। बोले मंगलवार को 10 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

शेरों के बारे में यह भी जानें

-बब्बर शेर (पेन्थेरा लियो) पेन्थेरा वंश की चार बड़ी बिल्लियों में एक है और फेलिडे परिवार का सदस्य है।

- यह बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी सजीव बिल्ली है।

- कुछ नर शेरों का वजन 250 किलोग्राम तक होता है।

- विश्व में बब्बर शेर वर्तमान में उप सहारा अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं।

- भारत में ये अधिकतर गुजरात के जंगल ससंगीर में हैं और इनकी तेजी से विलुप्त होती संख्या उत्तर पश्चिमी भारत में है।

- शेर जंगल में 10 से 14 वर्ष तक रहते हैं, जबकि वे कैद में 20 वर्ष से भी अधिक जीवित रह सकते हैं।

- जंगल में नर शेर कभी-कभी ही दस वर्ष से अधिक जीवित रह पाते हैं, क्योंकि प्रतिद्वंद्वियों के साथ झगड़े में अक्सर उन्हें चोट लग जाती है।

- शेरों को रोमन युग से पिंजरे में रखा जाता रहा है। यह एक मुख्य प्रजाति रही है जिसे 18वीं शताब्दी के अंत से पूरी दुनिया के चिड़ियाघर में प्रदर्शन के लिए रखा जाता रहा है।

- अफ्रीका में पेन्थेरा लियो का सबसे पुराना निश्चित रिकॉर्ड लगभग 20 लाख वर्ष पुराना है।

- शेर के निकटतम संबंधी पेन्थेरा की अन्य प्रजातियां बाघ, जगुआर (चित्तीदार बिल्ली) और तेंदुआ हैं।

chat bot
आपका साथी