अनुराधा नक्षत्र और मानस महायोग में मनाया जा रहा भैया दूज, बहनों ने की दीर्घायु की कामना

शकुंतला शक्तिपीठ के प्रमुख अमरेश मिश्र के मुताबिक नक्षत्रों के राजा अनुराधा नक्षत्र में भैया दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन ही मानस महायोग भी है जिसमें भैया दूज का पर्व का होना लाभकारी माना जाता है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 01:04 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 01:04 PM (IST)
अनुराधा नक्षत्र और मानस महायोग में मनाया जा रहा भैया दूज, बहनों ने की दीर्घायु की कामना
बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिया

कानपुर, जेएनएन। दीप उत्सव के बाद भैया दूज का पर्व सोमवार को शहर में विधि विधान से मनाया जा रहा है। अनुराधा नक्षत्र और मानस महायोग में बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर दीर्घायु का आशीर्वाद दिया और रक्षा का संकल्प लिया।

शकुंतला शक्तिपीठ के प्रमुख अमरेश मिश्र के मुताबिक नक्षत्रों के राजा अनुराधा नक्षत्र में भैया दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन ही मानस महायोग भी है, जिसमें भैया दूज का पर्व का होना लाभकारी माना जाता है। इस शुभ महायोग में हल्दी चूना और अक्षत का दिव्य टीका लगाना शुभ माना जाता है।

प्रात: काल से ही बहनों ने भाइयों के घर जाकर भैया दूज पर पर टीका उनके दीर्घायु की कामना की। बहनों ने दिन की शुरुआत मंदिरों में जाकर भगवान के पूजन अर्चन से की और उसके बाद विधि विधान से दूज पर्व मनाया गया। आज के दिन नंदलाल कन्हैया जी का पूजन करना शुभ माना जाता है। आचार्य अमरेश ने बताया कि जिन बहनों के भाई नहीं होते वे नंदलाला कन्हैया जी को टीका लगाकर इस पर्व को मनाते हैं। भैया दूज का यह पर्व समाज में बहन भाई के प्रेम के प्रतीक में मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी