कानपुर में सर्दी का प्रकाेप जारी, ब्रेन स्ट्रोक व हार्ट अटैक से तीन की मौत, 24 घंटे में 126 मरीज भर्ती

सर्दी की चपेट में आकर बीते 24 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से तीन की मौत हो गई। ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों से एलएलआर अस्पताल हैलट की इमरजेंसी पटी पड़ी है शुक्रवार शाम तक ब्रेन स्ट्रोक के सात मरीज भर्ती हुए जिनकी स्थिति भी गंभीर है।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 09:35 PM (IST)
कानपुर में सर्दी का प्रकाेप जारी, ब्रेन स्ट्रोक व हार्ट अटैक से तीन की मौत,  24 घंटे में 126 मरीज भर्ती
हृदय रोग संस्थान की इमरजेंसी में 24 घंटे में आए 126 मरीज।

कानपुर, जागरण संवाददाता। सर्दी के साथ शीत लहर का प्रकोप जारी है। सर्दी की चपेट में आकर बीते 24 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से तीन की मौत हो गई। ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों से एलएलआर अस्पताल हैलट की इमरजेंसी पटी पड़ी है, शुक्रवार शाम तक ब्रेन स्ट्रोक के सात मरीज भर्ती हुए, जिनकी स्थिति भी गंभीर है। वहीं, लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान की इमरजेंसी में 126 मरीज आए, जिसमें से 35 मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती करना पड़ा। शुक्रवार देर रात तक मरीजों का तांता लगा रहा। 

एलएलआर इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आकर बर्रा की 76 वर्षीय आशा किरन को स्वजन लगाए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह कल्याणपुर की 67 वर्षीय सलोनी की देर रात मौत हो गई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष व उप प्राचार्य प्रो. रिचा गिरि का कहना है कि अनियंत्रित मधुमेह व ब्लड प्रेशर पीडि़त ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं। सात मरीज इमरजेंसी में भर्ती हुए, जिन्हें न्यूरोलाजी में शिफ्ट करा दिया गया है। हृदय रोग संस्थान में 57 वर्षीय अविनाश कुरील की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। निदेशक प्रो. विनय कृष्णा के मुताबिक इमरजेंसी में 126 मरीज आए, जिसमें से 35 भर्ती किए गए। 

chat bot
आपका साथी