बाल सुधार गृह में गलत करते थे साथी, तंग आकर किशोर बंदी ने उठा लिया यह कदम

कोर्ट में पेशी के बाद किशोर बंदी की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 07:11 PM (IST)
बाल सुधार गृह में गलत करते थे साथी, तंग आकर किशोर बंदी ने उठा लिया यह कदम
बाल सुधार गृह में गलत करते थे साथी, तंग आकर किशोर बंदी ने उठा लिया यह कदम

महोबा, जेएनएन। बाल सुधार गृह में साथियों के गलत हरकतों से तंग आकर किशोर बंदी ने अदालत में पेशी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सिपाहियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में उसने सुधार गृह में रखे गए अन्य किशोरों के हरकतों के बारे में जानकारी देने व उसके साथ गलत होने से आजिज आकर यह कदम उठाने की बात कही है।

इसलिए पकड़ा गया था किशोर

चरखारी के शेखन फाटक निवासी आरोपित किशोर बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह में रखा था। आरोप है कि उसने गड़ा धन पाने के लालच में मित्र को घर बुलाया था। इसके बाद रात में उसके हाथ पैर बांध दिए थे और बलि देने की तैयारी में था। इस बीच उसका साथी किसी तरह बंधन मुक्त होकर भाग निकला था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय में समर्पण के बाद नीतेंद्र को बाल सुधार गृह कर्वी भेज दिया था।

कोर्ट में पेशी के बाद खा लिया जहर

मंगलवार को न्यायालय में पेशी के बाद पानी पीने की बात कह कर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडऩे पर सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कोतवाली में सूचना दी। मामले में कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना ने कहा कि किशोर बंदी के परिवारवाले जमानत नहीं करा रहे हैं। जहरीला पदार्थ खाने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुआ, अस्पताल में अब हालत ठीक है।

बंदी किशोर करते गलत हरकत

जिला अस्पताल में भर्ती किशोर ने बताया कि सुधार गृह में साथ में रहने वाले लड़के उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। उसने इसकी शिकायत सुधार गृह प्रभारी से की पर ध्यान नहीं दिया गया। पेशी पर आने से पहले दो लड़कों ने उससे सुसाइड नोट भी लिखा कर रख लिया था और लौट कर न आने की धमकी दी थी। लड़को ने दबाव बना कर नशे का लती होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखाई थी।

दो माह से अपने पास रखे था कीटनाशक

किशोर की मानें तो दो माह पहले पेशी पर आने पर एक युवक ने कीटनाशक दिया था। वह तब से उसे अपने पास रखे था, अधिक परेशान होने पर उसने कीटनाशक खा लिया।

chat bot
आपका साथी