बसों में यात्रियों को दिलाया गया महिला सुरक्षा का संकल्प,मिशन शक्ति के तहत चला विशेष अभियान

नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिये समाज को जागृत करने के उद्देश्य से सभी सम्मानित यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि हम सब यह संकल्प लें कि महिलाओं की सहायता उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 12:37 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 12:37 PM (IST)
बसों में यात्रियों को दिलाया गया महिला सुरक्षा का संकल्प,मिशन शक्ति के तहत चला विशेष अभियान
बसों में महिलाओं व बालिकाओंकी सुरक्षा संबंधी संदेश पढ़ कर सुनाया गया

कानपुर, जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यात्रियों को महिलाओं व बालिकाओं की रक्षा व सहायता का संकल्प दिलाया गया। बसों में महिलाओं व बालिकाओंकी सुरक्षा संबंधी संदेश पढ़ कर सुनाया गया।

मिशन शक्ति के तहत उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने  विशेष अभियान शुरु किया। इसके तहत परिवहन निगम की बसों में यात्रा शुरु करने से पहले परिचालक महिलाओं के सम्मान में यात्रियों को  परिवहन निगम से जारी संदेश पढ़कर सुनाया। बस स्टेशनों पर स्थापित पब्लिक एड्रेस सिस्टम व एलसीडी टीवी से महिला सशक्तिकरण व उनके सम्मान में आडियो व वीडियो चलाई गई। बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी महिला सुरक्षा व उनकी सहायता का संकल्प दिलाया गया।

परिचालकों ने पढ़ा यह संदेश

सशक्ती सभ्य समाज का आधार है। महिलाएं हमारे समाज की स्तंभ हैं। हमारे घर तथा आस-पास बेटियां, बहनें,मातायें सक्षम सहयोगी के रूप में विभिन्न भूमिकाओं को  बड़ी  कुशलता एवं सौम्यता के साथ निभा रहीं हैं।

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिये समाज को जागृत करने के उद्देश्य से सभी सम्मानित यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि हम सब यह संकल्प लें कि महिलाओं की सहायता, उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे। बस में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट महिला यात्रियों को उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।

महिला सुरक्षा को हेल्पलाइन नंबर

विमेन पावर लाइन-1090

परिवहन निगम दामिनी हेल्प लाइन 8114277777

पुलिस -112

chat bot
आपका साथी