मुर्गों के 48 सैंपल जांच में निकले निगेटिव, 25 दिन बाद आज से खुलेंगे पोल्ट्री फॉर्म

चिडिय़ाघर के दस किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फॉर्म व मुर्गों की दुकान खोलने पर से प्रतिबंध हटा लिया। गुरूवार से यह दुकानें पहले की तरह खुल जाएंगी। दो जंगली मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से होने के बाद दस जनवरी से दुकानें बंद करवा दी गईं थीं।

By Rahul MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2021 07:35 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2021 07:35 AM (IST)
मुर्गों के 48 सैंपल जांच में निकले निगेटिव, 25 दिन बाद आज से खुलेंगे पोल्ट्री फॉर्म
बरेली से मुर्गों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पोल्ट्री फार्म खोलने का निर्णय लिया गया। प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर, जेएनएन। शहर के पोल्ट्री फॉर्म 25 दिन बाद खुलने जा रहे हैं। मुर्गों के पांच सौ से अधिक सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पशुपालन विभाग ने यह निर्णय लिया है। पहली बार में 425 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि बुधवार को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली से 48 मुर्गों के सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव रही। इसके बाद पशुपालन विभाग ने चिड़ियाघर के दस किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फॉर्म व मुर्गों की दुकान खोलने पर से प्रतिबंध हटा लिया। गुरूवार से यह दुकानें पहले की तरह खुल जाएंगी।

चिड़ियाघर मेें दो जंगली मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से होने के बाद दस जनवरी से पोल्ट्री फॉर्म व मुर्गे की दुकानें बंद करवा दी गईं थीं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि इस समय अंतराल में परेड, बकरमंडी, कल्याणपुर, बर्रा व श्याम नगर समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित पोल्ट्री फॉर्म व मुर्गे की दुकानों से लगातार मुर्गों के सैंपल लिए गए। बरेली से उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभाग ने पोल्ट्री फॉर्म खोले जाने का निर्णय लिया। वहीं दूसरी ओर चिड़ियाघर में भी पक्षियों के लिए गए सभी नमूने निगेटिव आए हैं। अब गुरूवार को चिडिय़ाघर में लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. आरके सिंह, उप निदेशक व वन्य जीव चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला व मथुरा वेटनरी कॉलेज से वन्य जीव चिकित्सक यहां के पक्षियों का निरीक्षण करने आ रहे हैं। सहायक निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर मेें भी अब आखिरी बार छह फरवरी को नमूने लिए जाएंगे। अगर पांचवीं बार भी नमूने निगेटिव आते हैं तो चिड़ियाघर भी खोला जा सकता है।  

chat bot
आपका साथी