राफेल घोटाले की जांच कराने से क्यों बच रहे प्रधानमंत्री : सलमान खुर्शीद

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही युवाओं को देगी रोजगार, बोले प्रियंका के आने से मजबूत हुई पार्टी।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 02:14 PM (IST) Updated:Sun, 10 Feb 2019 10:56 AM (IST)
राफेल घोटाले की जांच कराने से क्यों बच रहे प्रधानमंत्री : सलमान खुर्शीद
राफेल घोटाले की जांच कराने से क्यों बच रहे प्रधानमंत्री : सलमान खुर्शीद
कन्नौज, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राफेल मामले पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार राबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम के साथ अन्य लोगों के खिलाफ जांच करा रही है लेकिन प्रधानमंत्री राफेल घोटाले की जांच क्यों नहीं करा रहे हैं। जिस पर उनकी जवाबदेही जनता से बनती है। उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए। वह शनिवार को गुरसहायगंज के समीप ग्राम मझपुरवा में ग्रीन इंडेन गैस एजेंसी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने पूरी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए अपने मित्र अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपये का कांटेक्ट दिलवाया। कहा कि लोकसभा के चुनाव में महागठबंधन ही सत्ता में आएगा और देश व प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करके युवाओं को रोजगार मुहैया कराएगा। उन्होंने आगे कहा, कुछ लोग प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस को कमजोर कह रहे हैं, जबकि असलियत ये है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस अत्यधिक मजबूत हुई है।
प्रधानमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर सलमान खुर्शीद ने चुप्पी साधे रखी। इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इशरत खान ने सलमान खुर्शीद का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के आवास पर जाकर उनका हाल चाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर तारीक बशीर शमशाद खान नगर अध्यक्ष मुन्ना दुबे कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा दुबे आदि मौजूद रहे। 
chat bot
आपका साथी