संतों की पदयात्रा में उमड़े लोग, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने को मां गंगा से की विनती

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने की अगुआई में मोतीझील ग्राउंड से आनंदेश्वर मंदिर परमट तक मार्च निकाला गया।

By AbhishekEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:27 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:27 AM (IST)
संतों की पदयात्रा में उमड़े लोग, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने को मां गंगा से की विनती
संतों की पदयात्रा में उमड़े लोग, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने को मां गंगा से की विनती

कानपुर, जागरण संवाददाता। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रविवार शाम मोतीझील से आनंदेश्वर मंदिर परमट तक पदयात्रा की। मां गंगा से निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की विनती की। यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। उन्होंने श्रीराम मंदिर के लिए आनंदेश्वर मंदिर गंगा तट पर महाआरती की।

देवकी नंदन ठाकुर महाराज, बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य महाराज, पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंत श्रीकृष्ण दास की अगुआई में करीब पांच हजार महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, युवा यात्रा में शामिल हुए। उनके हाथों में तख्तियां थीं और उन पर मंदिर बनाने संबंधी नारे लिखे थे। यात्रा में करीब 5000 हजार महिला-पुरुष, बच्चे और युवा शामिल हुए, जो पांच किमी पैदल चलकर परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान करीब करीब ढाई घंटे का समय लगा। पदयात्रा में धर्मसंघ संयोजक शेषनारायण त्रिवेदी पप्पू, मनोज सेंगर, जनार्दन दास साथ रहे।

प्रभु की कृपा से ही योगी बने मुख्यमंत्री

मोतीझील ग्राउंड में आयोजित सत्संग में उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भगवान का इशारा है, तभी जनता ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। अब मंदिर अवश्य बनेगा।

मंदिर निर्माण की पहल करें मुस्लिम

पत्रकारों से बातचीत में देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मुस्लिम भाई अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए खुद पहल करें। इससे भाईचारा मजबूत होगा। हम उनकी खूबसूरत मस्जिद बनवाएंगे।

chat bot
आपका साथी