चित्रकूट में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से पलटी, एक मौत व सात जख्मी

राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि सात लोग जख्मी हो गए। चालक व एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 01:51 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 01:51 PM (IST)
चित्रकूट में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से पलटी, एक मौत व सात जख्मी
हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सात लोग जख्मी हुए हैं।

 चित्रकूट, जागरण संवाददाता। रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार स्कार्पियो कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। जबकि सात लोग जख्मी हो गए। चालक व एक बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक किशोर मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदारों के साथ एक कार्यक्रम में जा रहा था। 

यह घटना रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही गांव के पास शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे हुई। बताते हैं कि उड़की गांव के एक परिवार अपने बेटी को विदा कराने स्कार्पियो कार से कर्वी कोतवाली के बालापुर खालसा जा रहा था। कार में आठ लोग  सवार थे। तेज रफ्तार कार जैसे ही बगरेही गांव के पास पहुंची तो उसका दाहिने ओर के पिछले पहिया का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे कई बार पलटी खाकर गड्डे में गिर गई। रैपुरा थाना प्रभारी नारेंद्र कुमार नागर ने बताया कि हादसे में मऊ थाना अंतर्गत अर्जुनपुर मजरा खंडेहा निवासी लाल सिंह के 14 वर्षीय पुत्र शीलू सिंह की मौके पर मौत हो गई है।

जबकि उड़की निवासी 40 वर्षीय चालक रमेश कुमार और ज्ञान सिंह का दो वर्षीय बेटा कार्तिक सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य पांच लोगों को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। सभी उड़की से बालापुर खालसा जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। खुशी के पल कम में बदल गए हैं।

chat bot
आपका साथी