रीता बहुगुणा बोलीं, अभी हम कहते हैं फिर दुनिया कहेगी कि यूपी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा

स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों के सम्मान समारोह में आईं महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री ने कहा कि यूपी की ब्रांडिंग कर रही है सरकार।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 11:55 AM (IST)
रीता बहुगुणा बोलीं, अभी हम कहते हैं फिर दुनिया कहेगी कि यूपी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा
रीता बहुगुणा बोलीं, अभी हम कहते हैं फिर दुनिया कहेगी कि यूपी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा
कानपुर, जागरण संवाददाता। सरकार उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग कर रही है। आने वाले समय में ये सभी को दिखाई भी देगा। अभी हम कहते हैं तब दुनिया कहेगी यूपी नहीं देखा तो भारत नहीं देखा। ये बातें शनिवार को रेलबाजार के एक होटल में हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा आयोजित सेनानी आश्रितों के सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचीं महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग ने इस बार कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बार कुंभ में 24 करोड़ लोग प्रयाग पहुंचे। व्यवस्थाएं भी बेहतर थीं। पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर विपक्षी दलों द्वारा सबूत मांगने के सवाल पर बोलीं, ये वह लोग हैं जिन्हे राजनीति ही करनी है।
सेना के अदम्य साहस का गुणगान करने के बजाय पड़ोसी मुल्क को हमे दुनिया में बदनाम करने का अवसर दे रहे हैं। इन्हें चुनाव में जनता जवाब देगी। ऐसे लोगों ने तो पहली सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। कहा, आतंकवाद के मुद्दे पर मुस्लिम देश भी हमारे साथ खड़े हैं। यह समर्थन ऐसे लोगों के मुंह पर तमाचा है। पीएम द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ 20 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला है।
सेनानी समेत 70 आश्रितों को किया सम्मानित
हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति द्वारा शनिवार को रेलबाजार में स्वतंत्रता सेनानी धर्म कुमार सिंह समेत 70 सेनानी आश्रितों को महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मोती की माला, प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नरेश मिश्र ने बहुगुणा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। सेनानी आश्रितों की समस्याओं और उनके समाधान की बात भी उठायी गई। सम्मानित होने वालों में धर्मवीर पालीवाल, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, हरीराम गुप्ता, विष्णु दीक्षित, मानवेंद्र गुप्ता, भूपेश अवस्थी, सर्वेश मिश्र, डॉ. रमेश वर्मा, डॉ. अशोक शुक्ला, राम दुलारे गुप्त, जोगेंदर सिंह बाजवा, चंदन शुक्ला आदि रहे।
chat bot
आपका साथी