सासद की चौपाल में खुली विभागों की कलई

काम नहीं करता नगर निगम, अतिक्रमण से जाम की भी समस्या

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Jul 2018 10:29 AM (IST) Updated:Sat, 14 Jul 2018 12:53 PM (IST)
सासद की चौपाल में खुली विभागों की कलई
सासद की चौपाल में खुली विभागों की कलई

जागरण संवाददाता, कानपुर : सरकार जनता तक योजनाएं पहुंचाने को जोर लगा रही है और विभागीय अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। विभिन्न अधिकारियों की लापरवाही की कलई शुक्रवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले की जन सुनवाई चौपाल में खुलकर सामने आ गई। यहां विभिन्न समस्याओं व उनके निराकरण को लेकर चर्चा की गई।

सांसद भोले ने आवास विकास परिषद के सभागार में चौपाल लगाई। इसका उद्देश्य सरकारी विभागों में हो रहे कामों की स्थिति व प्रगति जानना था। इसमें आवास एवं विकास परिषद, नगर निगम सहित कई विभागों के अधिकारी आए। साथ ही अपनी शिकायतें कहने को जनता के साथ ही भाजपा के पार्षद और पदाधिकारी भी पहुंचे। पार्षद निर्मल मिश्रा आदि ने सोसाइटी क्षेत्र में जल निकासी, कल्याणपुर क्षेत्र में जलभराव और सीवर जाम की शिकायत की। व्यापारी नेता संजीव मिश्रा का कहना था कि आवास विकास की खाली पड़ी कालोनिया अपराधियों का अड्डा बनी हुई हैं। जिससे कल्याणपुर में चेन लूट जैसे अपराध तेजी से बढ़े हैं। स्वच्छ भारत मिशन भी अधर में है। लोग खुले में शौच को जाते हैं, जिन्हें रोकने के कोई उपाय नगर निगम नहीं कर रहा है। दीप अवस्थी ने कल्याणपुर बाजार में सुलभ शौचालय बनवाने की माग की। मंडल अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कल्याणपुर केस्को सब स्टेशन के एसडीओ पर मुख्यमंत्री के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया। सासद भोले ने इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी