संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। शनिवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Abhishek VermaEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:10 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
कार की टक्कर चाचा-भतीजा घायल

बिधनू : बिधनू शंभुआ गांव में शुक्रवार देर रात शंभुआ निवासी किसान 48 वर्षीय आत्माराम शुक्रवार रात भतीजे पिंटू संग बाइक से सब्जी लेने गए थे। देर रात घर लौटते समय शंभुआ गांव के मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सीएचसी से आत्माराम को डाक्टर ने एलएलआर अस्पताल रेफर के दिया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह  ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

अवैध शराब संग दो गिरफ्तार

कल्याणपुर : पनकी पुलिस ने गंगागंज इलाके में 10 लीटर देसी अवैध शराब के साथ कमल कश्यप व धर्मेंद्र सिंह को दबोचा। पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। जो पहले भी अवैध शराब के साथ पकड़े जा चुके हैं। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।  घर में घुसकर की मारपीट व पथराव

कल्याणपुर :  पनकी गंगागंज के विशाल सक्सेना ने बताया कि पड़ोसी रोहित पाल, राहुल शुक्ला, ऋषभ पाल, मोहित सिंह चौहान, अर्पित पाल व अभिषेक पाल का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। गाली-गलौज के विरोध पर उनसे भिड़ गए। आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर मारपीट करके पथराव भी किया। पनकी थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कितहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी