छह करोड़ में बदलेगी रामादेवी- जाजमऊ हाईवे की सूरत

जागरण संवाददाता कानपुर रामादेवी से जाजमऊ तक हाईवे की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:41 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:41 AM (IST)
छह करोड़ में बदलेगी रामादेवी- जाजमऊ हाईवे की सूरत
छह करोड़ में बदलेगी रामादेवी- जाजमऊ हाईवे की सूरत

जागरण संवाददाता, कानपुर :

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रामादेवी से जाजमऊ तक की सड़क मरम्मत का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा है। कंपनी इसी हफ्ते से काम शुरू कर देगी। उसे एक माह में मरम्मत का कार्य पूरा करना है। इस कार्य में करीब छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही रामादेवी से जाजमऊ के बीच सर्विस लेन की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। सर्विस लेन पर तो इतने गड्ढे हैं कि दो पहिया वाहन से चलना भी मुश्किल हो गया है।

महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, उरई, झांसी, कानपुर देहात समेत 13 से अधिक जिलों का ट्रैफिक कानपुर से ही रामादेवी, जाजमऊ होते हुए लखनऊ जाता है। गिट्टी, मौरंग लगे ओवरलोड ट्रकों की संख्या तो काफी ज्यादा है। इस वजह से रामादेवी से जाजमऊ के बीच सड़क हरदम टूटी रहती है। सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे जाम और हादसे का कारण बनते हैं। पिछले दिनों इन गड्ढों को गिट्टी डालकर भर दिया गया था, लेकिन पैचवर्क से समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर ने सड़क की मरम्मत का आदेश दिया है और वे खुद इस मार्ग का निरीक्षण कर चुके हैं।

chat bot
आपका साथी