फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में हार्ट अटैक से वृद्ध कैदी की मौत, भाजपा नेता की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह की वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। गांव के नत्थूलाल दुबे आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जयपाल की हत्या में 2011 को नत्थूलाल को आजीवन कारावास की सजा हुई थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:06 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:06 PM (IST)
फर्रुखाबाद सेंट्रल जेल में हार्ट अटैक से वृद्ध कैदी की मौत, भाजपा नेता की हत्या के आरोप में काट रहा था सजा
हार्ट अटैक से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटो।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध कैदी की शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह सर्वाइकल स्पेंडलाइटिस से ग्रसित था। उसका कानपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था।

यह है पूरा मामला:  मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह की वर्ष 1996 में हत्या कर दी गई थी। गांव के नत्थूलाल दुबे आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जयपाल की हत्या में 13 मई 2011 को नत्थूलाल को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। 26 जुलाई 2015 को जिला कारागार से उसे सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। वहां पर वह उच्च रक्तचाप और सर्वाइकल स्पेंडलाइटिस से ग्रसित हो गया था। उसका कानपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात 66 वर्षीय नत्थूलाल दुबे की हालत बिगड़ गई। उसे रात 1:25 पर लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर डा. अरिदमन सिंह ने नत्थू लाल को मृत घोषित कर दिया। दो चिकित्सकों के पैनल से वीडियो ग्राफी के बीच कैदी का पोस्टमार्टम किया गया। हृदय गति रुकने से मौत का कारण बताया गया। उधर कैदी के पारिवारिक भाई ब्रजकिशोर द्विवेदी, भतीजे श्याम दुबे, नरेंद्र कुमार आदि शव विच्छेदन गृह पहुंचे। कैदी के साले वासुदेव ने बताया कि चार दिन पहले उनकी नत्थूलाल से मोबाइल पर बात हुई थी, तब वह ठीक थे। उनके बच्चे नहीं हैं। 

chat bot
आपका साथी