UPCA : प्रदीप गुप्ता वाइस प्रेसीडेंट, अरविंद कोषाध्यक्ष व फहीम बने संयुक्त सचिव Kanpur News

यूपीसीए की 75वीं आमसभा में किया गया नई कार्यकारिणी का चुनाव रीता डे को दी गई महिला क्रिकेट कमेटी की जिम्मेदारी।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 12 Sep 2019 09:06 AM (IST) Updated:Thu, 12 Sep 2019 03:24 PM (IST)
UPCA : प्रदीप गुप्ता वाइस प्रेसीडेंट, अरविंद कोषाध्यक्ष व फहीम बने संयुक्त सचिव Kanpur News
UPCA : प्रदीप गुप्ता वाइस प्रेसीडेंट, अरविंद कोषाध्यक्ष व फहीम बने संयुक्त सचिव Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 75 वीं आमसभा बुधवार को कमला क्लब में हुई। प्रदेश भर के जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्षों ने निदेशक राजीव शुक्ला की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। फीरोजाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता यूपीसीए के वाइस प्रेसीडेंट चुने गए। जूनियर महिला चयन कमेटी को खत्म करके महिला क्रिकेट कमेटी बनाई गई है। इसमें जूनियर महिला क्रिकेट कमेटी की चेयरपर्सन रीता डे को नई कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

आम सभा के बाद सचिव युद्धवीर सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें उन्नाव क्रिकेट एसोसिएशन के अरविंद कुमार को कोषाध्यक्ष व रायबरेली क्रिकेट एसोसिएशन के मोहम्मद फहीम को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। मदन मोहन मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा एपेक्स, मेंस व वूमेंस सहित नौ कमेटियां भी गठित की गईं। आम सभा में पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह और चुनाव अधिकारी नवीन चावला भी उपस्थित रहे।

एपेक्स कमेटी में चुने 11 सदस्य

आम सभा में चुनी गई एपेक्स कमेटी में संजय कपूर, अहमद अली तालिब खान, असद अहमद, अजीज खान, चौधरी अहमद जावेद, मनोज पुंडीर, अभिषेक शुक्ला, राकेश मिश्रा, कमल चावला, श्याम बाबू व पूर्णचंद्र को सदस्य चुना गया।

सीनियर टूर्नामेंट कमेटी

चेयरमैन : फैजल शेरवानी

सदस्य : मैसुद्दीन, नितिन गुप्ता, उमेर अहमद व लक्ष्य राज।

टूर एंड फिक्चर कमेटी

चेयरमैन : डीएस चौहान

सदस्य : एसपी सिंह, सुनील चतुर्वेदी, अमरीश गौतम व हेमलता काला।

पुरुष टीम चयन कमेटी

चेयरमैन : अरविंद कपूर

सदस्य : मनोज सिंह, नसीर, कमल कांत, प्रशांत मालवीय।

जूनियर टीम चयन कमेटी

चैयरमैन : प्रवीन गुप्ता

सदस्य : ताहिर अब्बास, रोहित चौधरी, असलम व ललित वर्मा।

महिला टीम चयन कमेटी

चेयरपर्सन : रीता डे

सदस्य : नीतू अग्रवाल, वर्षा, पूनम चौधरी व राहुल सिंह।

महिला क्रिकेट कमेटी

चेयरपर्सन : प्रियंका शैली त्रिपाठी

सदस्य : मंजू शर्मा, पूर्णिमा रिचर्ड, करिश्मा जैन व गायत्री।

क्रिकेट टैलेंट कमेटी

चेयरमैन : अनिल माथुर

सदस्य : केएल तेजवानी व हेमलता काला।

अंपायर कमेटी

चेयरमैन : मनोज पुंडीर

सदस्य : बीडी शुक्ला व संदीप शुक्ला।  

chat bot
आपका साथी