चकेरी मोड़ हाईवे पर बिना अनुमति रैली निकाल रहे सपाई गिरफ्तार, पुलिस से भिड़ गए नेता

कानपुर नगर की समस्याओं के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता साइकिल रैली निकल रहे थे तो पुलिस ने चकेरी मोड़ हाईवे पर रोक दिया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM (IST)
चकेरी मोड़ हाईवे पर बिना अनुमति रैली निकाल रहे सपाई गिरफ्तार, पुलिस से भिड़ गए नेता
चकेरी मोड़ हाईवे पर बिना अनुमति रैली निकाल रहे सपाई गिरफ्तार, पुलिस से भिड़ गए नेता

कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में फिलहाल भीड़ एकत्र करने पर रोक है और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य है। लेकिन, रविवार को कुछ सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने इसपर ध्यान नहीं दिया। सपा लोहिया वाहिनी ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव व दो दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बिना अनुमति साइकिल रैली निकालने पर गिरफ्तार कर लिया।

रैली के दौरान किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था और वहां शारीरिक दूरी के नियम भी टूट रहे थे। पुलिस द्वारा चकेरी मोड़ हाईवे पर रोकने के बाद विजय सिंह यादव पुलिसकर्मियों से भिड़ गए जिसके बाद उन्हें समर्थकों संग हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान हाईवे से रामादेवी आने वाले वाहन हंगामे की वजह से फंसे रहे। करीब एक घंटे के बाद यातायात सामान्य हो सका। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि 28 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया जहां से सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी