कानपुर में छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, छह दिन पहले वारदात काे दिया था अंजाम

28 जनवरी को बाजार गई किशोरी संदिग्ध हालत में हुई थी लापता। पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बुधवार सुबह करीब 630 बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपित सागर को सैनिक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 03 Feb 2021 04:21 PM (IST) Updated:Wed, 03 Feb 2021 05:31 PM (IST)
कानपुर में छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, छह दिन पहले वारदात काे दिया था अंजाम
आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का प्रतीकात्मक चित्र।

कानपुर, जेएनएन। बिधनू न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार के लिया। बीते गुरुवार की शाम बाजार से लौटते वक्त आरोपित छात्रा को अगवा कर ले गया था। 

ये है पूरा मामला 

थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि न्यूआजाद नगर क्षेत्र निवासी मजदूर की बेटी  इंटर की छात्रा है। 28 जनवरी की शाम वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। इसके बाद भी छात्रा के पिता ने कोई पुलिस को जानकारी नहीं दी, बल्कि इधर-उधर खोजते रहे। सोमवार शाम को छात्रा अचानक घर वापस आ गई। मंगलवार को पिता संग छात्रा थाने आई। छात्रा ने बताया कि सतबरी निवासी 19 वर्षीय सागर राजपूत उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। जहां पांच दिन तक साथ रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार शाम को आरोपित खुद छात्रा को दरवाजे छोड़ गया। जिस पर पिता की तहरीर के आधार पर अरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत पॉक्सो  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे मुखबिर की सूचना पर  आरोपित सागर को सैनिक चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।a

chat bot
आपका साथी