बेहमई पहुंचा फूलन देवी का हत्यारोपित शमशेर राणा, समाधि स्थल पर की पूजा और राजाराम के लिए कही ये बात

वर्ष 2001 में फूलन देवी की शेर सिंह राणा ने हत्या कर दी थी। बेहमई गांव में हुए हत्याकांड को लेकर गांव के राजाराम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन न्याय की आस लिए वह बीते वर्ष दिसंबर में दुनिया को अलविदा कह गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 10:04 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 08:59 AM (IST)
बेहमई पहुंचा फूलन देवी का हत्यारोपित शमशेर राणा, समाधि स्थल पर की पूजा और राजाराम के लिए कही ये बात
बेहमई गांव में समाधि स्थल पर आरती पूजन करते शेर सिंह राणा बाएं से प्रथम।

कानपुर देहात, जेएनएन। पूर्व दस्यु फूलन देवी के हत्यारोपित शेर सिंह राणा ने मंगलवार को बेहमई गांव पहुंच लोगों का हाल जाना। इसके बाद समाधि स्थल पर पूजा की। बेहमई कांड के वादी स्व. राजाराम के परिवारीजन से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

सिकंदरा क्षेत्र के बेहमई गांव में 14 फरवरी 1981 को फूलन देवी ने गिरोह के साथ पहुंचकर 20 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के 40 साल बाद भी पीडि़तों को न्याय नहीं मिला है। वर्ष 2001 में फूलन देवी की शेर सिंह राणा ने हत्या कर दी थी। बेहमई गांव में हुए हत्याकांड को लेकर गांव के राजाराम सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन न्याय की आस लिए वह बीते वर्ष दिसंबर में दुनिया को अलविदा कह गए। मंगलवार को फूलन देवी के हत्यारोपित शमशेर सिंह राणा ने गांव पहुंच लोगों से मुलाकात की।

बेहमई कांड में मारे गए लोगों के समाधि स्थल पर आरती कर पूजन किया। राजाराम सिंह के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान गांव के बाबू सिंह, शिवपाल सिंह, जयवीर सिंह, गांधी सिंह, राजू सिंह उदयवीर सिंह के साथ ही संगठन पदाधिकारी जय नारायण सिंह, अभय चंदेल, बंटू कृष्णा, राहुल, श्यामू, लालजी सिंह मौजूद रहे। बेहमई के बाद शमशेर सिंह राणा ने पास के गांव में राजपुर में क्षत्रिय महासभा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके अलावा जैनपुर मंदिर में माथा टेका।

chat bot
आपका साथी