परेड चौराहे का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा भगत सिंह चौक

ाहर के परेड चौराहे को अब भगत सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को निगम कार्यकारिणी में लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Jul 2018 04:24 PM (IST) Updated:Tue, 10 Jul 2018 04:32 PM (IST)
परेड चौराहे का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा भगत सिंह चौक
परेड चौराहे का बदलेगा नाम, अब कहलाएगा भगत सिंह चौक

जागरण संवाददाता: कानपुर: शहर के परेड चौराहे को अब भगत सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा शहर पर होने वाली खोदाई पर भी रोक लगाई जाएगी। यह अहम फैसला मंगलवार को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी में लिया गया। मंगलवार सुबह शुरू हुई कार्यकारिणी में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य पार्षदों ने कई पर अपनी सहमति जताई। कार्यकारिणी के दौरान सर्किल रेट, पालतू कुत्तों, संपत्तियों के नामांतरण को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए। शहर में हो रही अनियंत्रित खोदाई पर रोक के लिए पार्षदों की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा शहर में दौड़ रहे ई रिक्शा की अराजकता को रोकने के लिए नगर निगम के रजिस्ट्रेशन कराने का निर्णय लिया गया। इसमें निजी रिक्शा पर 800 रुपये वार्षिक शुल्क लेने पर सहमति बनी वहीं किराए पर ई रिक्शा चलाने वाले से 1000 रुपये वार्षिक शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी में लिए गए अहम फैसले

- परेड चौराहा का नाम भगत सिंह चौक होगा

- पॉलीथिन फैक्ट्री में मारे जाएंगे छापे

- पीपीपी मॉडल पर चलेंगे पाच कॉलेज

- संपत्तियों के नामातरण पर लगेगा शुल्क

- डीएम सर्किल रेट का एक फीसदी लगेगा शुल्क

- पालतू कुत्ते की लाइसेंस फीस बढ़ाई गई

- विदेशी और देशी कुत्तो की लाइसेंस फीस अलग-अलग

- शहर में एक अस्पताल खुद चलाएगा नगर निगम

- बाकी अस्पतालों को पीपीपी मॉडल पर चलाने की योजना

- नगर निगम की 26 टीचरों का वेतन बढेगा

- 20 वर्ष पुरानी अंशकालिक टीचरों का वेतन बढ़ेगा

- भंडारों आयोजित करने की देनी होगी पूर्व सूचना

- एलईडी लाइट के लिए शासन भेजा जाएगा प्रस्ताव

- बृजेन्द्र स्वरूप पार्क में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव पास

- स्मार्ट सिटी होगा स्टेडियम का निर्माण

chat bot
आपका साथी