अगर इन ट्रेनों में सफर करने की सोच रहे हैं तो यह जरूर जान लें

नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 23 अक्टूबर से कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी, कुछ के रूट में बदलाव किया गया है।

By AbhishekEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 08:31 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 12:30 PM (IST)
अगर इन ट्रेनों में सफर करने की सोच रहे हैं तो यह जरूर जान लें
अगर इन ट्रेनों में सफर करने की सोच रहे हैं तो यह जरूर जान लें
कानपुर (जागरण संवाददाता)। दशहरा पर्व पर घर लौटने के बाद वापस जाने के लिए ट्रेनों में सफर करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह सूचना जरूरी हो सकती है। दिल्ली हावड़ा मुख्य मार्ग के मुगलसराय सेक्शन में डेहरी आन सोन में अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को निरस्त करने एवं कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है। 23 अक्टूबर से निरस्त रहने वाली और रूट में बदलाव वाली ट्रेनों की स्थिति कुछ इस तरह है...।
ये ट्रेनें निरस्त
-गाड़ी संख्या 18631 रांची से अजमेर 25 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 18632 अजमेर-रांची 27 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 11045 कोल्हापुर-धनबाद 25 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-कोल्हापुर 29 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
-गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा आनंद विहार 23 से 26 अक्टूबर तक निरस्त।
-गाड़ी संख्या 12324 आनंद विहार-हावड़ा 25 से 28 अक्टूबर तक निरस्त।
-गाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार 23, 26 व 28 अक्टूबर को निरस्त।
-गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार-पुरी 25, 28 व 30 अक्टूबर को निरस्त।
-गाड़ी संख्या 12817 हटिया-आनंद विहार 24, 26 व 28 अक्टूबर को निरस्त।
-गाड़ी संख्या 12818 आनंद विहार-हटिया 25, 27 व 29 अक्टूबर को निरस्त।
-गाड़ी संख्या 13167 कोलकाता-आगरा कैंट 25 अक्टूबर को निरस्त।
-गाड़ी संख्या 13168 आगरा कैंट से कोलकाता 27 अक्टूबर को निरस्त।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
-गाड़ी संख्या 12801-12802 पुरी-नई दिल्ली वाया मुरी, बरका, गढ़वा रोड होते हुए 23 व 28 अक्टूबर को चलेगी।
-गाड़ी संख्या 2311-12312 हावड़ा-कालका वाया आसनसोल, झाझा, पटना 23 से 29 अक्टूबर तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12987-12988 अजमेर-सियालदह वाया पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना 23 से 29 अक्टूबर तक चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12381-12382 हावड़ा-नई दिल्ली वाया आसनसोल, झाझा, पटना 24,25 व 28 अक्टूबर को चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12379 सियालदह-अमृतसर वाया आसनसोल, झाझा 26 अक्टूबर को चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12380 अमृतसर-सियालदह वाया आसनसोल, झाझा 28 अक्टूबर को चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12329 आनंद विहार-सियालदह वाया आसनसोल, झाझा 30 अक्टूबर को चलेगी।
-गाड़ी संख्या 12330 सियालदह-आनंद विहार लाया आसनसोल, झाझा 30 अक्टूबर को चलेगी।
chat bot
आपका साथी