NSI Kanpur ने डिजाइन किया नाइजीरिया के शुगर इंस्टीट्यूट का कोर्स, आज शुरू होगा प्रशिक्षण

नाइजीरिया के फैकल्टी मेंबर का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है यहां पर कक्षाओं व प्रयोगशालाओं में अगले वर्ष से पढ़ाई शुरू हो जाएगी । स्नातक के छात्रों के लिए चार साल का डिग्री कोर्स भी वहां संचालित होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 09:57 AM (IST)
NSI Kanpur ने डिजाइन किया नाइजीरिया के शुगर इंस्टीट्यूट का कोर्स, आज शुरू होगा प्रशिक्षण
नाइजीरिया शुगर इंस्टीट्यूट से आठ फैकल्टी भाग लेंगे।

कानपुर, जेएनएन। शर्करा उद्योग को गति देने के लिए नाइजीरिया सरकार ने शुगर इंस्टीट््यूट स्थापित किया है। इस इंस्टीट््यूट का कोर्स शहर में स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआइ) में तैयार किया है। अब नए सत्र से वहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। नाइजीरिया में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी एनएसआइ प्रशिक्षित करेगा। इसकी शुरूआत सोमवार से होगी। नाइजीरिया के शिक्षकों के लिए एनएसआइ में छह माह से लेकर एक साल तक का फैकल्टी डेवपलमेंट प्रोग्राम होगा। सोमवार से शुरू होने वाले फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में नाइजीरिया शुगर इंस्टीट्यूट से आठ फैकल्टी भाग लेंगे।

एनएसआइ के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि 28 जनवरी को शुगर इंस्टीट््यूट का उद्घाटन हो गया है। नाइजीरिया में एनएसआइ के प्रोफेसर भी व्याख्यान देने के लिए समय-समय पर जाएंगे। इसके अलावा एनएसआइ में शिक्षकों को कोर्स के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा। नाइजीरिया में तीन महीने का शॉर्ट टर्म सार्टिफिकेट कोर्स रखा गया है। इसके अलावा स्नातक के छात्रों के लिए चार साल का डिग्री कोर्स भी वहां संचालित होगा। एनएसआइ में एक फरवरी से नाइजीरिया के फैकल्टी मेंबर का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। चार फैकल्टी मेंबर का प्रशिक्षण छह माह व चार फैकल्टी मेंबर का एक वर्ष तक चलेगा।

chat bot
आपका साथी