मुंबई में नहीं मिल रहा इलाज, इसलिए लौट रहे घर

मुंबई से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। काम धंधा बंद होने के बाद मजा -पूंजी भी खत्म् हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 02:02 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 02:02 AM (IST)
मुंबई में नहीं मिल रहा इलाज, इसलिए लौट रहे घर
मुंबई में नहीं मिल रहा इलाज, इसलिए लौट रहे घर

जागरण संवाददाता, कानपुर : मुंबई से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। काम धंधा बंद होने के बाद इनकी जमा-पूंजी भी खत्म हो चुकी है। जेब में पैसा न होने की वजह से इलाज की भी समस्या है। प्रवासी बताते हैं कि मुंबई में संक्रमितों को इलाज नहीं मिल रहा है। जांच के लिए भी लंबी लाइनें लगी हैं।

नवी मुंबई के वासी स्थित एक प्लास्टिक कंपनी में सुल्तानपुर के सिमरी निवासी सुरेश कुमार काम करते हैं। सेंट्रल स्टेशन पर दैनिक जागरण टीम ने उनसे मुंबई के हालात जाने। उन्होंने बताया कि हमारे साथी मुस्तकीम चाचा को पिछले सप्ताह अचानक बुखार आया। उनकी जांच कराने के लिए पहुंचे तो अधिक समय लग गया। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी, लेकिन अस्पतालों में जगह न होने की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद दो साथी और बीमार हो गए। मेरी भी तबीयत बिगड़ गई। इसीलिए घर जा रहा हूं। घाटकोपर में रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। कॉलेज बंद है इसलिए घर जा रहा हूं। मुंबई में इलाज की व्यवस्थाएं अच्छी हैं, लेकिन हर किसी का उपचार नहीं हो पाता।

- अब्दुल रहमान, सुल्तानपुर

-------- अंधेरी ईस्ट में किताबों की दुकान है। पिछले कई दिनों से ज्यादा काम नहीं चल रहा है। वहां दोस्तों के साथ अकेले रहते हैं। कोरोना का डर है इसलिए घर जा रहा हूं।

- मोहम्मद हारून, सुल्तानपुर

--------

हमारे एक साथी की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से हम सभी डरे हैं। बिस्किट फैक्ट्री में काम करते हैं। काम की तो कोई समस्या नहीं है लेकिन जान की चिता जरूर है इसलिए दोस्तों के साथ वापस जा रहा हूं।

- वसी अहमद, फिरोजपुर

chat bot
आपका साथी