यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पार्षदों को जूठा पानी और थूककर देता था खाना, Kanpur Nagar Nigam में तैनात मुस्लिम कर्मचारी पर आरोप लगा हंगामा
कानपुर नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर तैनात मुस्लिम कर्मचारी पार्षदों को जूठा पानी पिलाने के साथ थूककर खाना देता था। ...और पढ़ें

कानपुर, जागरण संवाददाता। नगर निगम के पुरुष पार्षद कक्ष में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारी द्वारा जूठा पानी और खाद्य सामग्री में थूककर खिलाने के मामले में पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में हंगामा किया। केयर टेकर का घेराव कर लिया। हटाने के साथ एफआइआर दर्ज कराने के को कहा। केयर टेकर ने पार्षद कक्ष में तैनात दोनों कर्मचारियों को हटा दिया है।
पार्षद राघवेंद्र मिश्र, धीरज त्रिपाठी, नमिता मिश्रा, विकास जायसवाल, निर्मल मिश्रा, महेंद्र पांडेय, गिरीश चंद्रा, राधा पांडेय को पता चला कि कक्ष में तैनात कर्मचारी तौफिक उनको जुटा पानी और खाद्य सामग्री में थूककर खिलाता था। इस पर पार्षदों केयर टेकर सुनील निगम के कार्यालय में पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया।
पार्षदों ने कहा कि कर्मचारी को हटाने के साथ ही कार्रवाई की जाए। केयर टेकर ने पार्षद कक्ष में तैनात दूसरे स्थायी कर्मचारी मुबीन को बुलाया। उसने भी कहा कि कर्मी तौफिक गिलास में मुंह लगाने के बाद ही पानी पिलाता था। ज्यादातर वो जूठा पानी ही पार्षदों और अन्य आने वाले लोगों को पानी पिलाता था। पार्षदों ने नगर आयुक्त से भी शिकायत की है।
केयर टेकर ने बताया कि कर्मचारी तौफिक व मुबीन को हटा दिया है। कर्मचारी राहुल व कपिल को पुरुष पार्षद कक्ष में तैनात किया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में सही मिलने पर तौफिक को सेवामुक्त कर दिया जाएगा।
इस मामले में अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी को जांच का जिम्मा दिया गया है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।- शिव शरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त
